मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

AAP नेता पाठक बोले- कांग्रेस और बीजेपी को गाली देकर सत्ता में नहीं आ सकते

रायपुर(realtimes) आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी राजनितिक ज़मीन तलाशना शुरू कर दी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव संदीप पाठक ने आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में 4500 से ज्यादा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस दोनों को मौका मिला लेकीन दोनों पार्टियों ने छत्तीसगढ़ को मिलकर ठगा है। श्री पाठक ने यह भी कहा की हम कांग्रेस और बीजेपी को गाली देकर सत्ता में नहीं आ सकते।

संदीप पाठक ने मंच से कहा, 2 जुलाई को बिलासपुर में बड़ी रैली होगी। रैली में दिल्ली के सीएम केजरीवाल शामिल होंगे। पंजाब के सीएम भगवत मान भी आएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आप के दिग्गज नेता जुटे। दिल्ली और पंजाब के नेता भी पहुंचे हैं। वहीं हजारों की भीड़ भी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संदीप पाठक ने कहा कि जो नए पाधधिकारी बने हैं उनका शपथ ग्रहण है। आप के पास ससाधन कम होंगे, इसके बावजूद राजनीति में कूद रहे हैं। राजनीति का मार्ग संघर्ष से जुड़ा हुआ है। ये अद्भुत दृश्य है। यहां जितने बैठे हैं सब देने आए हैं लेने कोई नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button