साय मंत्रिमंडल, सांसद, विधायकों के साथ लोकसभा की सभी 11 सीटों को जीतने की माथुर बनाएंगे रणनीति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साय मंत्रिमंडल, सांसद, विधायकों के साथ लोकसभा की सभी 11 सीटों को जीतने की माथुर बनाएंगे रणनीति

रायपुर. लोकसभा चुनाव में इस बार प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने के लिए लक्ष्य भाजपा ने तय किया है। प्रदेश की साय सरकार के मंत्रिमंडल से सभी सदस्यों के साथ विधायक, सांसद, कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन जैन भवन में आज मैराथन बैठक करके रणनीति बना रहे हैं। मोर्चा, प्रकोष्ठ के भी पदाधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में सबकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद अब भाजपा का राष्ट्रीय संगठन चाहता है कि इस बार छत्तीसगढ़ में लोकसभा के चुनाव में भाजपा को सभी 11 सीटों पर जीत मिले। ऐसे में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को इसके लिए रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में यहां पर बैठक लेने के लिए श्री माथुर गुरुवार की शाम को पहुंच गए हैं। अब आज सुबह से ही बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है। अलग-अलग बैठकों के लिए अलग-अलग बुलावा भेजा गया है। बुलावा भेजने के लिए भी अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिनको सांसदों को बुलाने का काम दिया गया है, उनको यह नहीं मालूम है कि विधायकों को भी बुलाया गया है। जिनको विधायकों को बुलाने का जिम्मा दिया गया है, उनको यह नहीं बताया गया है कि मोर्चा और प्रकोष्ठ के भी पदाधिकारी बुलाए गए हैं। बैठक में किनको-किनको बुलाया गया है, इसकी पूरी जानकारी प्रदेश के पदाधिकारियों को भी नहीं है।
राहुल पहले खुद साथ न्याय कर लें: माथुर
रायपुर पहुंचने पर विमानतल पर श्री माथुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, जब हमने प्रधानमंत्री आवास के लिए आंदोलन किया था तभी हमने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही फैसला लेंगे। हमने अपना वादा पूरा किया है। मोदी की हर गारंटी को पूरा करने का काम हमारी सरकार करेगी। भाजपा जन कल्याण करने वाली सरकार है। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तीखा हमला करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी ने बहुत यात्राएं की है,राहुल गांधी पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने किसके साथ न्याय किया है। राहुल गांधी पहले खुद अपने साथ न्याय करें। जनता उनके बारे में क्या सोच रही है यह सभी जानते हैं। पिछले 65 सालों तक देश को इस खानदान ने लूटा है।

Related Articles

Back to top button