मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रांसफार्मर स्टोर में लगी भीषण आग, 300 ट्रांसफॉर्मर जलने से हुआ करोड़ों का नुकसान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतरा रोड़ स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित के स्टोर में भीषण आग लगने से 300 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गए। इस घटना में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़| रायगढ़ जिले के कोतरा रोड़ स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित के स्टोर में सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई, जिससे 300 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गए। इस घटना में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है। स्टोर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की गाड़िया मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रांसफॉर्मर में आग तेजी से भड़कने से आग की लपटें और तेज हो गई और धुआं दूर तक फैल गया। जिसके बाद प्रशासन ने गजानंदपुरम में बने घरों को सतर्क कर कॉलोनी से सुरक्षित बाहर निकला। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। विद्युत विभाग के अधिकारी गुंजन शर्मा ने बताया कि जले हुए ट्रांसफॉर्मर खराब थे, इसलिए उनकी कीमत ज्यादा नहीं थी। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मुर्दे खा रहे थे सरकारी राशन, 28 हजार मृत लोगों को नाम हटाए गए

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह अचानक गजानंदपुरम कॉलोनी के पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया, इसे देख पहले तो लगा कि कचरे में आग लगी होगी, लेकिन धीरे -धीरे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। धुंआ उतना खतरनाक था कि कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी हुए और उन्हें घरों से बाहर निकालना पड़ा। रहवासियों ने बताया कि 2023 में भी इस स्टोर में आग लगने की घटना घट चुकी है। फ़िलहाल प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button