Bajaj Finance के पास सावधि जमाओं का आंकड़ा 50,000 करोड़ रुपये के पार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Bajaj Finance के पास सावधि जमाओं का आंकड़ा 50,000 करोड़ रुपये के पार

मुंबई: गैर बैंकिंग वित्तीय करोबार क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बजाज फाइनेंस) ने सोमवार को कहा है कि उसके सावधि जमा खातों में कुल जमा राशि का आंकड़ा 50,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर लिया है। बजाज फिनसर्व ग्रुप की इस कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसके साथ जुड़े जमाकर्ताओं की संख्या पांच लाख है और हर जमाकर्ता ने औसतन 2.87 सावधि जामाएं कर रखी हैं। इस तरह उसके पास सावधि जमाओं के 14 लाख पोर्टफोलियो हैं।

Related Articles

Back to top button