City
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश अवस्थी का निधन, सीएम ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्माता राजेश अवस्थी का निधन हुआ है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजेश अवस्थी का निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने राज्य की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को साहस देने की प्रार्थना की है।



