चांदी पखवाड़े भर में पांच हजार महंगी, सोना फिर खाने लगा भाव, कीमत 62 हजारी के रास्ते पर  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessCity

चांदी पखवाड़े भर में पांच हजार महंगी, सोना फिर खाने लगा भाव, कीमत 62 हजारी के रास्ते पर 

रायपुर(realtimes) देश के साथ अपने राज्य छत्तीसगढ़ में चांदी ने बड़ी ऊंची छलांग लगाई है। चांदी की कीमत एक पखवाड़े में साढ़े पांच हजार तक बढ़ गई है। इसी के साथ सोना फिर से भाव खाने लहगा है। लाइफ टाइम में पहली बार साेना छत्तीसगढ़ के इतिहास में 63 हजारी की दहलीज पर पहुंच गया था, संभावना जताई जा रही थी कि अब सोने के भाव कम नहीं होंगे और कीमत 65 हजार तक जाएगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ ऐसा हुआ कि पिछले माह साेना वापस लुढ़कने लगा है और सोना 60 हजारी हो गया है। लेकिन अब वापस जुलाई में सोने की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है और सोना 62 हजारी बनने के रास्ते में है। पिछले 20 दिनों में सोने की कीमत में 19 सौ रुपए का इजाफा हुआ है। इससे ज्यादा इसके पीछे का बड़ा कारण डॉलर की कीमत का कम होना बताया जा रहा है।

सोने की कीमत में इस माह से फिर बढ़ने लगी है। जून के अंत में कीमत 60 हजार से कम हो गई थी, लेकिन जुलाई के प्रारंभ होने के बाद कीमत में लगातार इजाफा ही हो रही है। माह के प्रारंभ में पहले कीमत ने 61 हजारी का रास्ता पकड़ा और 12 जुलाई काे कीमत 61 हजार के पार होकर 61100 हो गई। इसके बाद से कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। इस समय कीमत जीएसटी के साथ 61850 रुपए हो गई है।
चांदी की कीमत में भारी उछाल
सोने से ज्यादा चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है। चांदी की कीमत जुलाई के प्रारंभ में 70 हजार रुपए किलो थी, जो पहले 11 जुलाई को 71 हजार हुई। इसके बाद से कीमत लगातार बढ़ते हुए अब 75600 रुपए हो गई है। यानी करीब पखवाड़े भर में कीमत 56 सौ रुपए बढ़ गई है।
माह में सोना 13 हजार हुआ था महंगा
इसके पहले सोने की कीमत करीब 8 माह में 12 हजार नौ सौ रुपए बढ़ी थी। पिछले साल धनतेरस और पुष्य नक्षत्र और दीपावली के समय राजधानी रायपुर में सोने की कीमत 50 हजार दो सौ रुपए थी, जो मई में 62 हजार 900 रुपए हो गई थी। कारोबारियों के मुताबिक पहले कभी इतने कम समय में इतनी ज्यादा कीमत नहीं बढ़ी थी। पिछले साल तो ज्यादातर समय कीमत 50 हजार के आस-पास ही रही है। इस साल कीमत में लगातार इजाफा होने से पहले कीमत 55 हजार के पार हुई। इसके बाद देश में सोना पहली बार इस साल 60 हजारी हुआ और इसके बाद सोना 63 हजारी की राह पर चला लेकिन 63 हजारी बनने से पहले ही सोना वापस अब 60 हजारी हो गया है, लेकिन अब वापस 62 हजारी बनने की दहलीज पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
सराफा कारोबारी हरख मालू का कहना है सोने और चांदी की कीमत में इजाफा होने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने के कारण यहां पर इसका असर दिख रहा है। कीमत बढ़ने के बाद भी बाजार पर ज्यादा असर नहीं हो रहा है। सामान्य दिनों की तरह खरीदारी हो रही है।

Related Articles

Back to top button