गौठान में 5 दिन में 6 मवेशियों की मौत,चारे-पानी की कमी और कुत्तों के हमले में गई जान,शव अभी भी मौके पर पड़े हुए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

गौठान में 5 दिन में 6 मवेशियों की मौत,चारे-पानी की कमी और कुत्तों के हमले में गई जान,शव अभी भी मौके पर पड़े हुए

कोरबा। दिनांक 9 मार्च 2024 दिन शनिवार को सायं 4 बजे से नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वाधान में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा मड़वारानी परिसर में लायंस गुरूकुल महाविद्यालय का शिलान्यास होगा, वहीं अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 250 महिलाओं के सम्मान हेतु सशक्त महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, छ.ग.शासन) के मुख्य आतिथ्य में किया जायेगा। कार्यक्रम में गेस्ट आफ आनर के रूप में सुश्री सरोज पाण्डेय पूर्व सांसद, विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र देवांगन, (महामंत्री, जिला युवा मोर्चा कोरबा), श्रीमती शकुन्तला कंवर (पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा), प्रफुल्ल तिवारी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा कोरबा), श्रीमती सुनीता देवी कंवर (जनपद अध्यक्ष करतला) एवं लायन पवन शर्मा (रीजन चेयरमेन, रीजन डेजी) को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल द्वारा किया जायेगा। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुये बताया कि नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों को नर्सरी से बारहवी तक की अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जाती है, परंतु बारहवी के बाद आसपास निवासरत युवा विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए आसपास कोई बेहतर कॉलेज नहीं है और ग्रामीण बच्चों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए भौगोलिक दूरी एवं आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमारे ट्रस्ट द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि ग्राम खरहरकुड़ा में युवाओं एवं युवतियो को कॉलेज की शिक्षा प्रदान करने के लिए लायंस गुरूकुल महाविद्यालय का निर्माण कर संचालन किया जाये। जिसका शिलान्यास 9 मार्च को विभूतियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जायेगा। साथ ही अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आस पास के लगभग 250 महिलाओं को उनकी प्रसिद्धि एवं समाजिक सेवा कार्यो के लिए सम्मानित भी किया जाना है। विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button