खास खबर: इतिहास में पहली बार नक्सल जिलाें में पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

खास खबर: इतिहास में पहली बार नक्सल जिलाें में पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा संगठन में क्या गजब का बदलाव हुआ है। न सिर्फ बदलाव हुआ है, बल्कि काम करने का तरीका भी अब बदल गया है। 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी कभी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सड़क मार्ग से चलकर नक्सल जिलाें तक नहीं पहुंचे लेकिन नए प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल की जाेड़ी ने यह कारनामा कर दिखाया है।

नए प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल की जोड़ी ने पूरे प्रदेश के जिलों में दौरे का आगाज बस्तर से किया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा नेताओं ने जिलों में जाकर बैठक लेने का काम किया है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जमीनी हकीकत को जानना है। भाजपा ने मिशन 2023 का आगाज बस्तर से किया है। इस बार जब साव और चंदेल की जोड़ी ने पांच दिनों तक बस्तर का दौरा किया तो यह दौरा अलग तरीके का रहा। इसके पहले जब भी भाजपा के पदाधिकारी बस्तर के दौरे पर जाते थे तो जगदलपुर, दंतेवाड़ा में ही जिलों के पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक कर लेते थे, लेकिन इस बार सभी जिलों में जाकर बैठकें की गईं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिलों में बैठकें करने के पीछे का कारण जानने का जब नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल से प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण कार्यकर्ताओं में जोश भरना और नई ऊर्जा का संचार करना है। इसी के साथ जमीनी हकीकत को भी जानना था। जब सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में जाकर बैठकें लीं, तो वहां के कार्यकर्ता खुश हुए कि उनके जिले में बैठक लेने अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष आए हैं। ऐसे में पदाधिकारी सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी तय करके बैठक में शामिल होने आए। उनसे बहुत सी जानकारी भी मिली। उन्होंने बताया जिलों में जाकर बैठकें करने के कारण ही यह मालूम हुआ कि कितने आदिवासियों की मौत अज्ञात बीमारी से हुई है। अब भी वहां पर 50 से ज्यादा आदिवासी गंभीर रुप से बीमार हैं। इनके इलाज की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button