Top News
आईपीएल 2025 का आगाज 23 मार्च से

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत मार्च में होगी। इसकी जानकारी रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 का आगाज 23 मार्च से होगा। यह आईपीएल का 18वां संस्करण होगा।



