कोल घोटाले से बढ़ी बिजली और स्टील की कीमत - नंदन जैन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कोल घोटाले से बढ़ी बिजली और स्टील की कीमत – नंदन जैन

भाजपा के कोषाध्यक्ष नंदन जैन से वीडियो जारी कर बताया कैसे हुआ कोल स्कैम
 रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष सीए नंदन जैन ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि प्रदेश में हुए कोल घाेटाले के कारण ही बिजली और स्टील की कीमत बढ़ी है। इस वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि किस तरह से राज्य में कोल घोटाला किया गया है। इसके पहले भी शराब घोटाले का एक वीडियो इसी तरह से जारी किया गया था। अब कोल घोटाले के वीडियो काे सोशल मीडिया में जारी करके इस घोटाले के बारे में जनता को जानकारी दी जा रही है।
नंदन जैन के मुताबिक प्रदेश की कोल खदानों से हर साल 16 करोड़ मीट्रिक टन कोयला होता है। इसके लिए पहले ऑनलाइन एनओसी मिलती थी, लेकिन कोल घोटाला करने के लिए अधिकारियों ने इस एनओसी को जुलाई 2020 से ऑफलाइन कर दिया और एनओसी लेने के लिए एक बाहर के व्यक्ति को नियुक्ति किया गया जो प्रति टन पर 25 रुपए शुल्क लेकर एनओसी देने का काम करने लगा। ऐसे में एक साल में चार सौ करोड़ की अवैध वसूली की गई। तीन साल में यह वसूली 12 सौ करोड़ की हुई है। ईडी ने यही 12 सौ करोड़ का घोटाला पकड़ा है।
इतनी बढ़ी बिजली-स्टील की कीमत
श्री जैन के मुताबिक अवैध वसूली के कारण कोयले की कीमत बढ़ी और इसका असर बिजली की और स्टील की कीमत पर पड़ा। जो बिजली 2018 में औसत 3.40 रुपए प्रति यूनिट थी, वह बढ़कर 4.40 प्रति यूनिट हो गई। इसी तरह से स्टील की कीमत 40 हजार रुपए टन से बढ़कर 65 हजार रुपए टन हो गई।

Related Articles

Back to top button