कोलकाता में आज छात्रों का 'नबन्ना अभियान' - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

कोलकाता में आज छात्रों का ‘नबन्ना अभियान’

कोलकाता। ‘पश्चिमबंगा छात्र समाज’ नामक संगठन नबन्ना यानी राज्य सचिवालय तक सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को रैली करेगा। यह रैली कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में की जा रही है। यह प्रदर्शन मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शुरू होना है। इस प्रदर्शन को नबन्ना अभियान कहा गया है।हालांकि, बीजेपी ने इसे अपना प्रदर्शन मानने से इंकार किया है, लेकिन अब इसे समर्थन देने की बात कर रही है।

पुलिस ने रैली को नहीं दी इजाजत
नबन्ना रैली को बंगाल के ADG लॉ एंड ऑर्डर ने अवैध बताया है। कहा कि नबन्ना प्रतिबंधित क्षेत्र है। वहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। वहीं, कोलकाता पुलिस ने पश्चिमबंगा छात्र समाज को रैली की परमिशन नहीं दी है। पुलिस ने प्रदर्शन में हिंसक साजिश की आशंका जताई है। ACP सुप्रतिम सरकार ने कहा कि रैली के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। 

इस आंदोलन को बीजेपी का समर्थन
वहीं, पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मंगलवार को छात्रों का नबन्ना (आरजी कर अस्तपाल में हुई घटना के विरोध में  प्रदर्शन है) अभियान है। छात्रों में डर का माहौल है। यह आंदोलन बीजेपी का नहीं है, लेकिन  इस आंदोलन को बीजेपी का समर्थन है। अगर छात्रों पर मंगलवार लाठीचार्ज किया गया तो आने वाले दिनों में बीजेपी इसका जमकर विरोध करेगी।

भाजपा, CPM, कांग्रेस सब एक- TMC सांसद
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा, CPM, कांग्रेस सब एक हैं। भाजपा नबन्ना अभियान कर रही है। कांग्रेस उसका समर्थन कर रही है। CPM जो भी कहे, लेकिन वे सभी विरोध मंच पर जाने की बात कर रहे हैं। राम-वाम सभी TMC के खिलाफ अराजकता पैदा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button