कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, 'भाई दिल से बुरा लगता है' वाले वीडियोज से हुए थे फेमस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, ‘भाई दिल से बुरा लगता है’ वाले वीडियोज से हुए थे फेमस

सीएम भूपेश ने जताया दुख

रायपुर(realtimes) ‘भाई दिल से बुरा लगता है’ वाले वीडियोज से फेमस हुए कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनकी मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। ये सड़क हादसा आज लाभांडी के पास हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था और देवराज बाइक के पीछे बैठे थे। इस हादसे में देवराज का दोस्त घायल हुआ है।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर

सोशल मीडिया पर देवराज के लाखों फॉलोअर हैं। उनके यूट्यूब पर भी लाखों सब्सक्राइबर हैं। वे ज्यादातर कॉमेडी वीडियो बनाते थे। फेमस यूट्यूबर भुवन बाम के साथ भी देवराज पटेल ने ढिंढोरा वेबसीरीज में काम किया था। 

इस वेबसीरीज में देवराज का ‘दिल से बुरा लगता है भाई’ डायलॉग काफी फेमस हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देवराज से मुलाकात की थी। वहीं आत्मानंद स्कूल में शिक्षा को लेकर भी देवराज ने एक शॉर्ट वीडियो बनाया था।

Related Articles

Back to top button