केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से सांसद बघेल ने सड़क मार्ग के लिए मांगी वन क्षेत्र की 8 हेक्टेयर जमीन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से सांसद बघेल ने सड़क मार्ग के लिए मांगी वन क्षेत्र की 8 हेक्टेयर जमीन

रायपुर.दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 जगदलपुर-सुकमा-कोंटा मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के 8.386 हेक्टेयर वनभूमि के गैरवानिकी कार्य के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति प्रदान करने की मांग की है।

श्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि पत्र के साथ संलग्न प्रेम कुमार, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर, अटल नगर के पत्र 23 जून 2022 की प्रतिलिपि का अवलोकन करें। उन्होंने मंत्री को बताया, अन्य मार्ग बीजापुर की तरफ से जाने पर लगभग 150 किमी की अतिरिक्त दूरी का भार पड़ता है। बस्तर में उत्पन्न वन औषधि और तेंदूपत्ते के परिवहन का मुख्य मार्ग भी यही है। सड़क की चौड़ाई मात्र 3 मीटर होने के कारण बरसात में कीचड़ होने से गाड़ियों के आवागमन से ट्रैफिक भयंकर रूप से बाधित रहता है और कई-कई दिनों तक बंद भी हो जाता है, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य के काफी मरीजों का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इलाज के लिए आना-जाना लगा रहता है और वाहनों का आवागमन बंद रहने के कारण इन मरीजों को आपात स्थिति में बहुत परेशानी होती है। ऐसी ही विकट परिस्थिति का सामना इस क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को भी करना पड़ता है। जनता की भलाई के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की जरूरी अनुमति जल्द देने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button