केंद्रीय गृह मंत्री शाह कल आ सकते हैं फिर रायपुर

रायपुर(realtimes)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल एक बार रायपुर आने की संभावना है। उनका पहले यहां 14 जुलाई को आने का कार्यक्रम था, जो टल गया, अब एक बार फिर से उनका कार्यक्रम बना है, लेकिन अभी उनके कार्यालय ने फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है। चूंकि 20 जुलाई से लोकसभा का सत्र प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सत्र प्रारंभ होने से पहले वे आ सकते हैं। उनके आने पर यहां पर चुनावी रणनीति बनेगी।
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की अचानक कमान इसी माह से संभाली है। कमान संभालने के बाद उनका यहां पर 5 और 6 जुलाई को दो दिनों का दौरा हुआ। हालांकि इस दौरे में पांच जुलाई की रात को यहां आने के बाद उनकी महज पांच नेताओं के साथ चर्चा हुई। रात में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विश्राम करने के बाद वे दूसरे दिन सुबह को वापस दिल्ली लौट गए। उनके जाने वाले दिन से ही इस बात की चर्चा रही है कि वे 14 जुलाई को फिर आएंगे, लेकिन उनका इस दिन का दौरा टल गया। अब फिर से उनके 19 जुलाई काे आने की चर्चा है।



