गोयनका के खिलाफ सेबी के अंतरिम आदेश के बाद घटनाक्रमों पर Sony Pictures की नजर: सुभाष चंद्रा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

गोयनका के खिलाफ सेबी के अंतरिम आदेश के बाद घटनाक्रमों पर Sony Pictures की नजर: सुभाष चंद्रा

नई दिल्ली: सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (एसपीई) ने कहा है कि वह अपनी भारतीय इकाई तथा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के विलय सौदे को प्रभावित करने वाले घटनाक्रमों पर निगाह रखेगी।एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत गोयनका के खिलाफ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अंतरिम आदेश के मद्देनजर कंपनी ने यह बयान जारी किया है। एसपीई का कहना है कि वह सेबी के अंतरिम आदेश को काफी गंभीरता से लेती है।

कंपनी ने कहा कि सेबी के सु•ााष चंद्रा तथा पुनीत गोयनका के खिलाफ अंतरिम आदेश के बाद मीडिया में कई तरह की अटकलें चल रही हैं जिनमें जी के सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) में विलय की योजना के भविष्य पर अटकलें लगाई गई हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘हम सेबी के अंतरिम आदेश को काफी गंभीरता से लेते हैं और इस सौदे को प्रभावित करने वाले घटनाक्रमों पर हमारी निगाह है।

Related Articles

Back to top button