बोड़ला के डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री अकबर के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बोड़ला के डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री अकबर के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

कवर्धा(realtimes) छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम मुड़ियापारा के डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है। मजदूर, किसान, नौकरी पेशा, छोटे व्यवसायियों सभी को अलग-अलग योजनाओं के जरिए राहत पहुंचाई जा रही है। युवाओं, गृहणियों को राज्य सरकार की नीतियों से फायदा पहुंच रहा है। इससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है।
ग्राम मुड़ियापारा के नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया। इन लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता प्रदान करने अपनी सहमति प्रदान की। इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के मिडिया प्रभारी गोरे लाल चन्द्रवंशी उपस्थित थे।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों के नाम इस प्रकार है:- अजुर्न यादव अध्यक्ष यादव समाज बोड़ला, भरत यादव उपाध्यक्ष यादव समाज बोड़ला, बली यादव, सरजू यादव, पंचू यादव, शत्रोहन यादव, रामकुमार यादव, भाईराम यादव, सोमलाल यादव, गोटीलाल यादव, गणपत यादव, अश्वनी यादव, बरसाती यादव, जनता यादव, पंच मुकेश पात्रे, पंच प्रकाश बंजारे, पंच सुखराम भास्कर, पंच उत्तरा भास्कर, रवि बंजारे, जलेश टंडन, राजेश लहरे, दशरथ कुर्रे, रवानू कुर्रे, उत्तम बंजारे, बल्ला पात्रे, सुकालू नौरंग, दयाराम पात्रे, गणेश बर्मन, बाजूराम, अश्वनी पात्रे, सोनू लहरे, भोलाराम डहरिया।

Related Articles

Back to top button