national
कांग्रेस ने तीन लोकसभा, 11 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

अमरावती (आंध्र प्रदेश): 25 अप्रैल (ए) कांग्रेस ने बुधवार को आंध्र प्रदेश की तीन लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
कांग्रेस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, के.बी.आर. नायडू नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र से, एस.के. बशीद राजमपेट से और एम. जगपति चित्तूर से चुनाव लड़ेंगे।इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है.



