कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 127 की सूची,सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,सभी मंत्री शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संचालन और स्वागत कमेटी का गठन किया है। 127 सदस्यों की इस कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं समेत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सरकार के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है।
ये है संचालन समिति
एआईसीसी द्वारा जारी सूची में आर्गनाइजिंग कमेटी में शामिल नेताओं के नाम इस प्रकार हैं। चेयरमैन पवन कुमार बंसल,संयोजक तारिक अनवर, सदस्य के रूप में कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी के सभी सदस्य शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखदेव सिंह सुक्खु शामिल हैं।
स्वागत समिति के अध्यक्ष मरकाम
एआईसीसी द्वारा बनाई गई स्वागत समिति में चेयरमैन का दायित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को दिया गया है। को-चेयरमैन भूपेश बघेल, और सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं। मंत्री टीएस सिंहदेव,ताम्रध्वज साहू,डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, रविंद्र चौबे, मो्मद अकबर, डॉ.शिवकुमार डहरिया,कवासी लखमा,जयसिंह अग्रवाल,गुरु रूद्र कुमार,अमरजीत भगत,अनीला भेंडिया, उमेश पटेल, शामिल हैं।
सासंद और वरिष्ठ नेता भी
स्वागत समिति में सरकार के मंत्रियों के अलावा सांसदों व अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें सांसद ज्योत्सना महंत,दीपक बैज,फूलोदेवी नेताम, राजीव शुक्ला और केटीएस तुलसी शामिल हैं। इसी सूची में वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम,छबीला नेताम,पुष्पादेवी सिंह,पीआर खुंटे,इंग्रीड मैलाउड,कमला मनहर,कमला देवी,छाया वर्मा, धनेंद्र साहू,सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय,कुलदीप जुनेजा, अनिता शर्मा, चंद्रदेव प्रसाद, शकुंतला साहू, अमितेष शुक्ला,किस्मत लाल नंद,देवेंद्र बहादुर सिंह, द्वारिकाधीश यादव, विनोद चंद्राकर, लक्ष्मी ध्रुव, संगीता सिन्हा, कुंवर सिंह निषाद, अरुण वोरा, आशीष छाबड़ा, गुरुदयाल सिंह बंजारे, देवेंद्र यादव, यशोदा वर्मा,भुवनेश्वर सिंह बघेल, दिलेश्वर साहू, चन्नी साहू, इंद्रशाह मंडावी,ममता चंद्राकर सहित अन्य के नाम शामिल हैं।



