
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किए जाने को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने हमला बोला है।
कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी जी बीजेपी की एक सांसद रमा देवी से बात कर रही थीं। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी जी को घेरकर बड़े ही अपमानजनक लहजे में उनको अपशब्द कहे। जब सोनिया जी ने उनसे शालीनता से कहा कि मैं आपसे बात नहीं कर ,रही मैं दूसरी सांसद से बात कर रही हूं तो स्मृति ईरानी चिल्लाकर बोलीं “you don’t know me, who I am”। कांग्रेस ने बताया कि इस घटना के गवाह कई अन्य पार्टियों के सांसद व कांग्रेस सांसद हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल आज (गुरुवार को) लोकसभा में शुरुआती हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित होने के बाद सभी सांसद सदन से बाहर जा रहे थे। इसी बीच सत्ता पक्ष, विशेषकर बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।
इस पर सदन से बाहर जाती कांग्रेस अध्यक्ष सदन में वापस आईं और बीजेपी की महिला सांसद रमा देवी से बात करने लगीं कि आखिर उनका नाम क्यों लिया जा रहा है। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी भी वहां आ गईं और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ नोक-झोंक में कथित तौर पे अमर्यादित टिप्पणियां की।
उधर, स्मृति ईरानी के इसी व्यवहार को जयराम रमेश ने उजागर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि वे स्मृति ईरानी के इस आचरण का संज्ञान लें।



