कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को शांतिवन में अर्पित की श्रद्धांजलि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को शांतिवन में अर्पित की श्रद्धांजलि

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि पूरा भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के जन्मदिवस (14 नवंबर) को बाल दिवस (Children’s Day 2022 ) के रूप में मना रहा है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति बेहद प्रेम और लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के लिए बेशुमार प्यार, लगाव और उनके लिए किए गए कार्यों को लेकर जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। नेहरू कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य है इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। जवाहर लाल नेहरु बच्चों को राष्ट्र का निर्माता कहते थे।

Related Articles

Back to top button