कवर्धा के ग्राम तारो से भाजपा के आठ वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कवर्धा के ग्राम तारो से भाजपा के आठ वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस में

मंत्री अकबर ने कराया प्रवेश

कवर्धा(realtimes) कवर्धा के ग्राम तारो से सरपंच प्रतिनिधि एवं उपसरपंच सहित 8 भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता गण कांग्रेस में शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और युवा समर्थको ने मंत्री अकबर भाई की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा लिया है। कांग्रेस में शामिल होम वालों में सूरज श्रीवास सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत तारो, सुनील पाली उपसरपंच ग्राम पंचायत तारो, रामरूप झारिया, जीवन साहू, मन्नू राम साहू, कृष्णा झारिया, रामअवतार झारिया, गुहाराम मेरावी शामिल है।
ये सभी मंत्री अकबर के समक्ष शंकर नगर रायपुर में उपस्थित होकर कांग्रेस में शामिल हुए l

Related Articles

Back to top button