कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृतक के 11 प्रकरणों के लिए 44 लाख रुपए की राशि मंजूर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृतक के 11 प्रकरणों के लिए 44 लाख रुपए की राशि मंजूर

रायपुर

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर उनके वारिसों द्वारा प्राप्त 11 प्रकरणों के लिए माह दिसंबर में प्रत्येक प्रकरण में चार लाख के मान से 44 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। अपर कलेक्टर श्री बी.बी. पंचभाई ने बताया कि उमेश कुमार पाठक, रामनाथ साहू, कैलाश जंघेल तथा धनैया उर्फ नहान की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर, नीलम साहू, रेशमा बाई जांगड़े, कमला धीवर तथा मालती साहू की आग में जल जाने से मृत्यु होने पर, आजराम ध्रुव तथा चिंकी वर्मा कि सांप के काटने से मृत्यु होने पर और माखन लाल साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई। कलेक्टर डॉ भुरे ने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।

Related Articles

Back to top button