कलेक्टर भूरे का सघन दौरा, गौठानों का किया अवलोकन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कलेक्टर भूरे का सघन दौरा, गौठानों का किया अवलोकन

रायपुर

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आरंग विकासखंड के छटेरा, निसदा और बनचरौदा गौठान, कन्या शाला आरंग तथा हाई स्कूल पारागांव, आंगनबाडी केन्द्र निसदा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छटेरा और निसदा का निरीक्षण किया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छटेरा और निसदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बीमार लोगों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में साफ सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एव संशाधनों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने अस्पताल में ओ पी डी के साथ प्रसव आदि की भी जानकारी ली और डॉक्टरों-नर्स और अन्य स्टाफ को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में दवाई और अन्य उपकरण अस्पताल में उपलब्ध रखने को कहा। कलेक्टर ने छटेरा, निसदा और बनचरौदा गाँव के गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी संचालक समिति से ली। कलेक्टर ने मुगीर्पालन, बकरीपालन सहित अन्य गतिविधियों को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि महिला समूहों को लगातार रोजगार मिले और उन्हें लगातार आय भी होती रहे। उन्होंने मुर्गी तथा बकरी पालन के लिए समुचित व्यवस्था करने हेतु पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित करने कहा। गौठानों में गोबर ख?ीदी और वर्मी खाद उत्पादन की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने गौठान में वर्मी टाँको का निरीक्षण किया और महिला समूहों की सदस्यों को खाद बनाने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने को कहा।

Related Articles

Back to top button