कलयुगी पिता बना हैवान: 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर उतारा मौत के घाट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कलयुगी पिता बना हैवान: 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर उतारा मौत के घाट

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज आरोप‍ित पिता को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोप‍ित रेशम लाल यादव (27) निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के चलते उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोप‍ित के पास ही रह रहा था।

बताया जा रहा है कि, आरोप‍ित अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह अपने बेटे आयुष को लेकर घर से निकला और 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी स्थित आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी।

इसके बाद रात करीब 2 बजे आरोप‍ित अपनी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोप‍ित को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोप‍ित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button