कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में नवंबर के बाद होगा फेरबदल, सीएम सिद्धारमैया ने दिए संकेत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में नवंबर के बाद होगा फेरबदल, सीएम सिद्धारमैया ने दिए संकेत

कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ने संकेट दिए हैं कि नवंबर (November) के बाद वे अपनी सरकार के कैबिनेट (cabinet) में फेरबदल कर सकते हैं। यह फेरबदल ऐसे समय होगा, जब सिद्धारमैया सरकार को ढाई साल पूरे हो जाएंगे। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि ‘कांग्रेस आलाकमान ने चार माह पहले ही उन्हें कैबिनेट में विस्तार करने को कहा था, लेकिन मैंने उन्हें बताया कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद ही कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जब ये पड़ाव पार हो जाएगा तो मैं पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा करूंगा और उनके निर्देशों के आधार पर काम करूंगा।’ सिद्धारमैया 16 नवंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल की किताब के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button