ओडिशा में जगन्नाथपुरी मंदिर के पुजारी की हत्या - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ओडिशा में जगन्नाथपुरी मंदिर के पुजारी की हत्या

ओडिशा में जगन्नाथपुरी मंदिर के पुजारी की हत्या

पुरी ।  ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के एक पुजारी की हत्या कर दी गई है जिनका नाम जगन्‍नाथ दीक्षित बताया जा रहा है. वह मंदिर में सेवक के तौर पर काम करते थे.  बताया जा रहा है कि पुजारी की हत्या की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है. इसमें एक शख्‍स को पुजारी के शव को दरवाजे के बाहर फेंकता हुआ देखा जा सकता है. उनका शव पटजोशी के घर के ठीक सामने खून से लथपथ मिला था. इलाके में भारी सुरक्षा रहती है और इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई है. 

 इस बीच, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति दीक्षित के शव को फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है.  दिनदहाड़े पुलिस बल की तैनाती के बीच वरिष्ठ सेवक की हत्या ने सभी को स्तब्ध और आश्चर्यचकित कर दिया है. 

सूचना मिलने पर पुरी सिटी डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) प्रशांत कुमार साहू टाउन पुलिस स्टेशन आईआईसी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एक वैज्ञानिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूने एकत्र किए. जबकि दीक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) भेज दिया गया. अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए पुरी एसपी विनीत अग्रवाल ने कहा कि हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई है. सीसीटीवी फुटेज को एकत्र कर जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना का असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. 

Related Articles

Back to top button