छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान जख्मी, रुक-रुककर ​​​​​​​हो रही फायरिंग.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान जख्मी, रुक-रुककर ​​​​​​​हो रही फायरिंग..



बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के गढ़चिरौली में पुलिस की C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। 3 से 4 माओवादियों के मारे जाने और एक जवान के घायल होने की खबर है। अभी भी भामरागढ़ तहसील के कोपरी जंगल में रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है।

खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि, कोपरी इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में ऑपरेशन चलाया। जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

2 दिन पहले ITBP के 2 जवान शहीद हुए

2 दिन पहले नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हुए थे। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान घायल हुए। घायलों को मौके से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया। दोनों शहीद जवान आंध्र-प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

3 अक्टूबर को हुआ था बड़ा एनकाउंटर

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के ही थुलथुली गांव में 3 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 38 नक्सली मारे गए थे। सभी 38 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मारे गए नक्सलियों पर 250 से ज्यादा अपराध भी दर्ज थे।

इनमें सिर्फ महिला कमांडर नीति उर्फ उर्मिला के खिलाफ ही अलग-अलग जिलों में 60 केस हैं। पुलिस-नक्सली मुठभेड़-20, कैंप अटैक-2, IED ब्लास्ट-6, आगजनी-3 केस इस तरह कई नक्सल घटनाओं में वह शामिल थी।






Related Articles

Back to top button