रविवि में अब हर साल 20 विद्यार्थी कर सकेंगे जेम्स एंड ज्वेलरी का कोर्स - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रविवि में अब हर साल 20 विद्यार्थी कर सकेंगे जेम्स एंड ज्वेलरी का कोर्स

रायपुर. रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सच्चिदानंद शुक्ला से मुलाकात की और जेम्स एंड ज्वेलरी के पाठ्यक्रम में सीट बढ़ाने की मांग की। कुलपति ने इसी सत्र से 10 सीटें बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब सत्र 2023-24 से 20 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया 1 जून से प्रारंभ होगी। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जेम्स एंड ज्वेलरी पाठ्यक्रम पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अत्याधुनिक लैब के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की भी घोषणा की।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जेम्स एंड ज्वेलरी पाठ्यक्रम शुरु करने के लिए उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से यहां पर जेम्स एंड ज्वेलरी पाठ्यक्रम शुरु हो पाया। पहले सत्र में 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया और वे अब अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। इस सत्र में 10 और सीट बढ़ाने के लिए उनसे कई विद्यार्थियों ने मुलाकात की थी और उनकी मांग को लेकर कुलपति डा. सच्चिदानंद शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें छात्र-छात्राओं की मांगों से अवगत कराते हुए 10 सीट बढ़ाने का आग्रह किया। जिसे कुलपति शुक्ला ने स्वीकार करते हुए इसी सत्र से 10 और सीटें बढ़ाने की सहमति प्रदान कर दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. निनांद बोधनकर, इंदरजीत सिंह सालूजा, प्रहलाद सोनी, विमल बुरड़, प्रमित नियोगी, हेमंत सोनी, हेमंत शर्मा, कल्पित ढोलकिया उपस्थित थे।  

Related Articles

Back to top button