उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

रायपुर। इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) ने अपने 57वें राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव को आमंत्रित किया है। यह सम्मेलन रायपुर के जैनम मानस भवन में 10 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित होगा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल, मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता, और विभागीय टीम ने श्री साव से मुलाकात कर उन्हें इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उप मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करने पर सहमति जताई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

इस राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

400 से अधिक इंजीनियर होंगे शामिल

तीन दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के 400 से अधिक वरिष्ठ और अनुभवी इंजीनियर हिस्सा लेंगे। वाटर वर्क्स क्षेत्र में यह सम्मेलन नवीनतम तकनीकों, चुनौतियों, और विकास के मुद्दों पर चर्चा का प्रमुख मंच होगा।

छत्तीसगढ़ को दूसरी बार मेजबानी का अवसर

छत्तीसगढ़ में इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय सम्मेलन दूसरी बार आयोजित हो रहा है। यह आयोजन राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रदेश को जल प्रबंधन और अधोसंरचना में अपनी उपलब्धियों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

 

Related Articles

Back to top button