मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना में नाव पलटने से 3 की मौत, 17 लापता, 15 लोग बचाए गए, खोज अभियान जारी

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि नाव पर करीब 20-25 लोग सवार थे। इनमें से 13 को बचाया गया, जबकि 3 की मौत हो गई। प्रयागराज से एसडीआरएफ भेजी गई है। बारिश से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। आखिरी व्यक्ति को बचाए जाने तक तलाश जारी रहेगी।

फोटोः ANI
user

Engagement: 0

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव के पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 17 लोग अभी भी लापता हैं। 15 लोगों को बचा लिया गया है। नाव में 25 यात्री सवार थे, जो फतेहपुर से मरका गांव की ओर जा रहे थे।

यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि नाव पर करीब 20-25 लोग सवार थे। इनमें से 13 को बचाया गया, जबकि 3 की मौत हो गई। प्रयागराज से एसडीआरएफ भेजा गया। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचने को कहा। बारिश से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। हर व्यक्ति को बचाए जाने तक तलाश जारी रहेगी।

बांदा के एसपी अभिनंदन ने कहा कि तेज हवाओं के कारण नाव पलट गई। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 17 अभी भी लापता हैं। 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें यहां पहुंच रही हैं और बड़े पैमाने पर बचाव/खोज अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और जिला अधिकारियों को बचाव अभियान शुरू करने और लापता लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। सीएम के निर्देश के बाद प्रयागराज से एनडीआरएफ की बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।


Related Articles

Back to top button