उत्तर की हवा छत्‍तीसगढ़ में फिर लौटाएगी ठंड, दक्षिणी विक्षोभ का असर भी हुआ कम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

उत्तर की हवा छत्‍तीसगढ़ में फिर लौटाएगी ठंड, दक्षिणी विक्षोभ का असर भी हुआ कम





रायपुर। उतर दिशा से ठंडी हवा आने का दौर शुरू होने से अब वातावरण में अनुकूलता लौटने लगी है। तापमान में गिरावट आने से एक-दो दिनों बाद अच्छी ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अब दक्षिणी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली शुष्क हवा अब बंद हो चुकी है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना बन रही है।

लालपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण सोमवार को छत्‍तीसगढ़ में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने जा रहा है। मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान में मंगलवार तक गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।

दरअसल, अब रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक कमी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में सात दिसंबर तक छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभावित है। तापमान गिरने से रायपुर समेत कई शहरों में ठंड बढ़ेगी।








Related Articles

Back to top button