national
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS और 1 PCS अधिकारी का तबादला

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। राज्य सरकार ने 24 IAS और 1 PCS अफसर का तबादला कर दिया है। IAS विनय शंकर पांडे को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें एमएसएमई और निवेश आयुक्त की भी जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल, हरिद्वार और अल्मोड़ा के डीएम बदल दिए गए हैं।
अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, हरिद्वार जनपद के जिला अधिकारी धीरज सिंह गबर्याल को बनाया गया है। सुश्री वंदना को नैनीताल भेजा गया है। उन्हें नैनीताल का डीएम बनाया गया है। विनीत तोमर को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है।



