मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
VideoViral

नदी किनारे बैठ गर्लफ्रेंड के सिर से जूं निकालता दिखा युवक, लोग बोले- इससे ज्यादा प्यार कोई नहीं कर सकता !

नदी किनारे बैठ गर्लफ्रेंड के सिर से जूं निकालता दिखा युवक

प्यार अंधा होता है…और प्यार में इंसान किसी भी हद तक गुज़र जाता है…ये बातें हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं और ये सच भी है. लेकिन, प्यार में इंसान अजीबोगरीब चीजें भी करता है, इस बात को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने साबित कर दिया है. ये वीडियो एक गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड (Girlfriend Boyfriend Video) का है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि नदी किनारे एक शांत जगह पर बैठकर एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के सिर से जूएं निकाल रहा है. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान है और लोग जमकर मज़े भी ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का और लड़की नहीं किनारे बैठे नज़र आ रहे हैं. देखकर साफ लग रहा है कि दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड ही होंगे. वीडियो में आप ध्यान दीजिए तो देखेंगे कि लड़का-लड़की के सिर से जुएं निकाल रहे है. वो इस काम को बड़े ध्यान से कर रहा है और लड़की भी चुपचाप बैठी है.

देखें Video:

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग वीडियो देखकर खूब मज़े ले रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- जुएं ढूंढता आशिक, दूसरे ने लिखा- इतना केयरिंग ब्वॉयफ्रेंड मुझे भी चाहिए.  

कुत्ते का सीढ़ियां चढ़ने का ये तरीका देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Related Articles

Back to top button