ईडी ने राइस मिलर्स के यहां रेड में 1.6 करोड़ नगद, कस्टम मिलिंग घोटाले के कागजात सीज किए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ईडी ने राइस मिलर्स के यहां रेड में 1.6 करोड़ नगद, कस्टम मिलिंग घोटाले के कागजात सीज किए

रायपुर। पीडीएस चावल घोटाला की जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने सोमवार शाम एक ट्वीट कर 20-21 अक्टूबर को प्रदेश में मारे गए छापों का ब्योरा दिया है। इसमें कहा गया है कि ईडी ने मार्कफेड के पूर्व एमडी,जिला विपणन अधिकारी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ,पदाधिकारियों के यहां जांच की थी।

यह रेड कस्टम मिलिंग घोटाले के सिलसिले में की गई थी। इस छापेमारी में घोटाले की पुष्टि करने वाले कागजात, कंप्यूटर के साफ्टवेयर के साथ 1.06 करोड़ रूपए नगद भी सीज किए गए हैं। इन दस्तावेजों के जरिए आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button