ईडी का शिकंजा- कोल स्कैम में दो एमएलए,आईएएस और कारोबारी की 51.40 की संपत्ति अटैच

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में ईडी ने अपना शिकंजा मजबूत करने के क्रम में मंगलवार को राज्य के कोल स्कैम में कांग्रेस के दो विधायकों समेत एक आईएएस अफसर और कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की 51 .40 करोड़ की संपत्ति अटैच करने का खुलासा अपने ट्वीटर हैंडल पर किया है। इसी बीच शराब घोटाला मामले की जांच जारी है।
इस मामले में अनवर ढे़बर न्यायलीयन रिंमांड पर ईडी की हिरासत में हैं। दरअसल ईडी इस समय जो कार्रवाईयां कर रही है उसे लेकर राजनीति व्यापक रूप से गरमाई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय एजेंसी पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा ईडी की कार्यवाहियों को चुनावी मुद्दा बनाने की कवायद में लगी है। इसके साथ ही राज्य की नाैकरशाही में खलबली का आलम है। दूसरी ओर राजनीतक लोगों के खिलाफ कार्रवाई को उनके राजनीतिक कैरियर से जोड़कर देखा जा रहा है।
ED ने जारी की प्रेस रिलीज




