मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आरएसएस का राजधानी रायपुर में आज 14 स्थानों पर होगा पथ संचलन

रायपुर(realtimes) विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का राजधानी रायपुर में आज 14 स्थानों पर पंथ संचलन का कार्यक्रम होगा। इसमें अलग-अलग स्थानों में अतिथि और वक्ता तय किए गए हैं। इसके पहले आज सुबह 7.30 बजे आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत का नागपुर से उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसको यहां आरएसएस के सभी ने देखा। इधर भाजपा के राष्ट्रीय सगसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश राजातालाब के दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। वे यहां पर शस्त्र पूजन के साथ रावण दहन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आरएसएस के दशहरे पर हमेशा पंथ संचलन का कार्यक्रम होता है, पहले रायपुर में एक ही बड़ा कार्यक्रम होता था, लेकिन 2018 से रायपुर के 14 स्थानों में पंत संचलन का कार्यक्रम हो रहा है। 2020 और 2021 में कोरोना के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका था। दो साल अब इस साल कार्यक्रम हो रहा है। रायपुर में बंजारी नगर, गुढ़ियारी, देवेंद्र नगर, शंकर नगर, मोवा, कृषक नगर, विवेकानंद नगर, टिकरापारा, पुरानी बस्ती,माधव नगर, रायपुरा नगर, तात्या टोपे नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और सावरनगर से पंथ संचलन निकलेगा। इन सभी स्थानों में पंथ संचलन के साथ ही शस्त्र पूजन का भी कार्यक्रम होगा राजातालाब दशहरा समिति से जुड़े आरएसएस के घनश्याम चौधरी ने बताया, करीब 65 साल से समिति में दशहरा उत्सव हो रहा है। इस बार के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button