आईफोन, आईपैड हैकिंग का खतरा, करें अपडेट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

आईफोन, आईपैड हैकिंग का खतरा, करें अपडेट

सैन फ्रांसिस्को, 19 अगस्त (एजेंसी)

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘एप्पल’ ने आईफोन, आईपैड और मैक में गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया है। कंपनी ने कहा है कि इसकी वजह से संभावित रूप से हैकर इन उपकरणों को पूरी तरह से हैक कर सकते हैं। एप्पल ने इस संबंध में दो सुरक्षा रिपोर्ट जारी की।

सुरक्षा विशेषज्ञों ने यूजर्स को प्रभावित उपकरणों को अपडेट करने की सलाह दी है। इनमें आईफोन 6एस और बाद के मॉडल, आईपैड के 5वीं पीढ़ी और बाद के कई मॉडल, सभी आईपैड-प्रो मॉडल, आईपैड एयर-2 और मैकओएस मोंटेरी से युक्त मैक कंप्यूटर शामिल हैं। यह कुछ आईपॉड मॉडल को भी प्रभावित कर सकता है। ‘सोशलप्रूफ सिक्योरिटी’ की सीईओ रेचल टोबैक ने बताया कि एपल के इस स्पष्टीकरण का मतलब है कि एक हैकर की डिवाइस तक पूर्ण पहुंच हो सकती है और वे वास्तविक यूजर बनकर किसी भी कोड को हासिल कर सकते हैं। टोबैक ने कहा कि सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहने वाले लोगों को अपने सॉफ़्टवेयर अपडेट करते समय विशेष रूप से चौकस रहना चाहिए। जैसे कार्यकर्ता या पत्रकार क्योंकि इन्हें निशाना बनाया जा सकता है। कंपनी ने इसे लेकर आगाहा किया है।

Related Articles

Back to top button