आईएएस रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने कोर्ट में पेश कर मांगी रिमांड - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आईएएस रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने कोर्ट में पेश कर मांगी रिमांड

रायपुर(realtimes) प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उनके निवास में छापा मारा गया था। इसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया। रानू साहू के यहां पहले भी ईडी छापेमारी कर चुकी है। माना जा रहा है की उन्हें कोयला लेवी मामले में गिरफ्तार किया गया है। रानू साहू को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार ईडी को उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए इसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। उल्लेखनीय है कि कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की गिऱफ्तारी के दाैरान रानू साहू के खिलाफ ईडी को साक्ष्य मिले थे, उनके कई ठिकानों पर जांच के बाद ईडी को बेहिसाब संपत्ति का पता लगा था। शनिवार को रानू साहू के रायपुर की एक अदालत में पेश कर ईडी 14 दिनों की रिमांड मांग रही है। मामले की सुनवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button