Share Market: गिरावट से उबरा शेयर बाजार। - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market: गिरावट से उबरा शेयर बाजार।

मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावर, यूटिलिटीज और दूरसंचार समेत दस समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए आज तेजी के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 64.55 अंक की बढèत लेकर 59632.35 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.70 अंक की मामूली तेजी के साथ 17624.45 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई का मिडकैप 0.03 प्रतिशत फिसलकर 24,935.20 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.10 प्रतिशत बढèकर 28,310.02 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3631 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1911 में तेजी जबकि 1586 में गिरावट रही वहीं 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 26 कंपनियों में लिवाली जबकि 23 में बिकवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।बीएसई के 10 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान सीडी 0.37, वित्तीय सेवाएं 0.13, इंडस्ट्रियल्स 0.63, दूरसंचार 0.81, यूटिलिटीज 0.85, ऑटो 0.27, बैंकिग 0.23, कैपिटल गुड्स 0.58, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.44 और पावर समूह के शेयर 0.74 प्रतिशत चढè गए।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22, जर्मनी का डैक्स 0.73 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.09 प्रतिशत की मंद रही जबकि जापान का निक्केई 0.18 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.14 प्रतिशत मजबूत रहा।

Related Articles

Back to top button