अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे बढ़कर 81.96 पर,अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे बढ़कर 81.96 पर,अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें 

मुंबई:घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 81.96 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.97 पर मजबूती से खुला और थोड़ी ही देर में 81.96 के भाव पर पहुंच गया। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले रुपये में 12 पैसे की बढ़त दर्ज की गई।हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने से भारतीय मुद्रा की मजबूती सीमित रही। बृहस्पतिवार को रुपया 82.08 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 99.26 पर आ गया। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत बढक़र 81.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने फिर से लिवाली का सिलसिला शुरू कर दिया और बृहस्पतिवार को उन्होंने 2,237.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।घरेलू शेयर बाजार शुरुआती दौर में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 358.91 अंक उछलकर 65,917.80 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी 106.65 अंक बढक़र 19,520.40 पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button