अमित शाह आएंगे कल, करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अमित शाह आएंगे कल, करेंगे चुनावी रणनीति पर मंथन 

रायपुर(realtimes) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास  छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह कल शाम 6:40 बजे नियमित विमान से राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा की विभिन्न बैठकें लेंगे। इस बैठक में मिशन 2023 काे लेकर रणनीति बनेगी। इसी के साथ भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर मंथन हाेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह 2 सितंबर को सुबह 11:00 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश की सरकार के खिलाफ  जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। उसके बाद शाम 3:00 बजे अर्जुंदा सरायपाली में जनजाति समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अमित शाह के कार्यक्रम से पहले आज  केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया रायपुर पहुंचकर बैठक लेंगे व 3:00 बजे उतई दुर्ग में आम जनों से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button