अब नई कार की सवारी होगी महंगी, देश की सबसे बड़ी Automobile कंपनी ने गाड़ियों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Tech

अब नई कार की सवारी होगी महंगी, देश की सबसे बड़ी Automobile कंपनी ने गाड़ियों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

अप्रैल महीने से नई कार की सवारी आपके लिए महंगी होने जा रही है। पैसेंजर कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2023 से कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि महंगाई में बढ़ोतरी और रेग्युलेटरी नियमों का अनुपालन करने के चलते कंपनी के लिए लागत में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके चलते कंपनी ने अप्रैल 2023 से गाड़ियों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में बढ़ोतरी किस तारीख से होगी और कितनी होगी कंपनी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि 1 अप्रैल 2023 से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नया एमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहा है। इसके तहत बीएस 6 स्टेज 2 के नियमों को पूरा नहीं करने वाली गाड़ियों की सेल्स को बंद कर दिया जाएगा। नए नियमों के तहत ऐसे ऑटोमोबाइल कंपनियों के लगाने होंगे जो फ्यूल एफिशिएंट होगा और जिससे CO2 उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button