अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 2 की मौत, 30 लोग घायल

धमतरी। जिले में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 5 को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा शहर से 10 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे पर हुआ है।
रुद्री मेले में शामिल होने के लिए भोयना से 30
ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गए थे। शाम को सभी वापस अपने गांव लौट रहे
थे। रविवार रात करीब 9 बजे शकरपारा के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर
ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार सभी ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दब गए। राहगीरों
और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाला गया।
साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
जिसके बाद अर्जुनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और
पुलिस वैन, एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के जरिए
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में ज्यादातर 12 से 18
साल तक के युवा शामिल हैं।



