अध्यक्ष के तौर पर Mallikarjun Kharge का पहला संबोधन, कहा- हम सब मिलकर लड़ेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अध्यक्ष के तौर पर Mallikarjun Kharge का पहला संबोधन, कहा- हम सब मिलकर लड़ेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे, जिसके लिए वह कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इस समारोह में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, भारत जोड़ों यात्रा के बीच में से ब्रेक लेकर राहुल गांधी भी इस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। सोनिया गांधी और राहुल ने खड़गे को गुलदस्ता सौंपकर उनका स्वागत किया। इसके बाद खड़गे को चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

पत्र मिलने के बाद खड़गे बेहद भावुक हो गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आज मेरे लिए बहुत भावुक छन है। एक मजदूर के बेटे को ये पद देने के लिए आभार प्रकट करता हूं। मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी पूरी सामर्थ्य से काम करूंगा। त्याग का को उदाहरण सोनिया जी ने दिखाई है उसका कोई दूसरा उदाहरण मिलना मुश्किल है। उदयपुर के ब्लू प्रिंट को लागू करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।”

आगे उन्होंने कहा, “लोकतंत्र को आज बदलने की कोशिश हो रही है। किसने सोचा था की देश में झूठ का बोलबाला होगा, देश के हुक्मरान लोकतंत्र को कमजोर करेंगे। लेकिन हम इस झूठ के जाल को तोड़कर रहेंगे। हमारे अच्छे काम और त्याग के बावजूद मतदाता हम से रूठ गए है। राहुल जी ने इस बात को समझा और भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोगों से मिल रहे हैं। देश में एक नई ऊर्जा पैदा हो रहा है। मैं नीचे से काम करते हुए आया हूं।”

Related Articles

Back to top button