State
अधिकारियों-कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा पर्ची वेबसाइट पर उपलब्ध

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक लेखा विवरण (GPF Annual Account Slips) कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), छत्तीसगढ़, रायपुर की विभागीय वेबसाइट (https://cag.gov.in/ae/chhattisgarh/en) एवं राज्य शासन के वेबसाइट ई-कोष (www.treasury.cg.nic.in) में अपलोड किया गया हैं।
राज्य शासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक लेखा विवरण उक्त वेबसाइट से आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।



