राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10 सितंबर से रायपुर में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10 सितंबर से रायपुर में

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक इस माह 10 से 12 सितंबर 2022 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही है। यह अखिल भारतीय स्तर की व्यापक समन्वय बैठक प्रतिवर्ष एक बार आयोजित होती है।

बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पाँचो सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे। भारतीय मजदूर संघ के हिरण्यमय पंड्या व बी सुरेंद्रन, विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार व मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान व सुश्री निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व बी एल संतोष तथा भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी,

विद्याभारती के रामकृष्ण राव एवं जीएम काशीपती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांताक्का तथा सुश्री अन्नदानम् सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम के रामचन्द्र खराडी व अतुल जोग सहित कुल 36 संगठनों के प्रातिनिधिक रूप में कुछ पदाधिकारी इसमें सहभागी होंगे। यह सभी संगठन समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीयता के भाव से समाज हित में सक्रिय रहते हैं।

इस बैठक में सभी अपने-अपने कार्य व उपलब्धियों पर प्रस्तुति देते हुए विस्तार से चर्चा करते हैं। शिक्षा एवं वैचारिक क्षेत्र, आर्थिक जगत सेवा कार्य तथा विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर सक्रिय यह सभी बैठक में संबंधित आवश्यक कार्यों पर मंथन करेंगे।

संघ ऐसे संगठनो में सक्रिय स्वयंसेवकों से समन्वय रखता है। पर्यावरण, परिवार प्रबोधन तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर समन्वित प्रयासों की चर्चा भी बैठक में होगी।

Related Articles

Back to top button