हिमाचल में बारिश-भूस्खलन ने बरपाया कहर! 22 की मौत, कई लापता, 322 सड़कें अब भी बंद, 832 जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन ने बरपाया कहर! 22 की मौत, कई लापता, 322 सड़कें अब भी बंद, 832 जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप

आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के कहर से राज्य के लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। शिमला के मौसम विभाग के उपनिदेशक बुई लाल ने बताया कि प्रदेश में अगले 5 दिनों में बारिश हो सकती है। 21, 22 और 24 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन ने जमकर कहर बरपाया है। मंडी और धर्मसाला समेत कई जिलों से भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, 322 सड़कें अब भी बंद हैं और 832 जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित है। कल बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण 86 स्थानों पर जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं।

24 घंटे में 22 लोगों की मौत, 6 लापता

प्रदेश में भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। बारिश के दौरान कई जगहों पर भूस्खलन से तबाही मची है। आलम यह है कि राज्य में बीते 24 घंटे में 22 लोगों की मौत गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। वहीं, 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अकेले मंडी जिले में 13 लोगों जान चली गई है।

राज्य में कई जगहों पर फंसे सैलानी

पिछले 36 घंटों से भारी बारिश की वजह से मंडी में सैलानी जाम में फंसे रहे। सैलानियों को रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारी बारिश से कई इलाकों में स्थानीय लोग भी फंसे हुए हैं, उन्हें भी रेस्क्यू किया जा रहा है। शिमला में भी हालात बेहद खराब हैं। कई जगहों भूस्खलन तो कई जगहों पर पत्थर गिरने से रास्ते बंद हो गए हैं।

धर्मशाला में टूटा 64 साल की भारी बारिश का रिकॉर्ड

धर्मशाला में 64 साल में भारी बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार रात 9:00 बजे से शनिवार सुबह 9:00 बजे तक 12 घंटों के दौरान धर्मशाला में 333 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 6 अगस्त 1958 को 24 घंटों के दौरान 316 मिलीमीटर बारिश हुई थी। शनिवार को किन्नौर, सिरमौर, ऊना और लाहौल स्पीति को छोड़ अन्य सभी जिलों में भारी बारिश हुई। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में प्रदेश भर में सामान्य से 316 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। राज्य में पहली बार मानसून सीजन के दौरान 24 घंटों के दौरान इतनी अधिक बारिश हुई है।

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के कहर से राज्य के लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। शिमला के मौसम विभाग के उपनिदेशक बुई लाल ने बताया कि प्रदेश में अगले 5 दिनों में बारिश हो सकती है। 21, 22 और 24 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


Related Articles

Back to top button