IKIO Lighting के शेयर लगभग 38 प्रतिशत बढ़कर सूचीबद्ध हुए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

IKIO Lighting के शेयर लगभग 38 प्रतिशत बढ़कर सूचीबद्ध हुए

नयी दिल्ली: एलईडी प्रकाश संबंधी समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी आईकेआईओ के शेयर शुक्रवार को 285 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। आईकेआईओ लाइंटिग के शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 37.19 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 391 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। बाद में शेयर 42.52 प्रतिशत चढक़र 406.20 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर एनएसई पर 37.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 392.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। आईकेआईओ लाइंटिग के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 66.29 गुना अभिदान मिला था।

Related Articles

Back to top button