गुरू खुशवंत गोसाई ने संभाला औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

गुरू खुशवंत गोसाई ने संभाला औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार

रायपुर(realtimes) 5 दिसम्बर को गुरू खुशवंत गोसाई द्वारा छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम औषधि पादप बोर्ड कार्यालय में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, औषधि पादप बोर्ड, रायपुर जे.ए. सी. एस. राव द्वारा बोर्ड के उद्देश्यों एवं संचालित योजनाओं जैसे औषधीय पादपों का विकास, संवर्धन, संरक्षण, विनाश विहीन विदोहन एवं औषधीय पादपों के कृषिकरण की जानकारी से अवगत कराया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बोर्ड द्वारा कल्स्टर के माध्यम से कृषकों की भूमि में कम लागत पर अधिक आय के लिए किए जा रहे औषधीय पादपों के कृषिकरण की विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई ।

तत्पश्चात कार्यक्रम में अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, औषधि पादप बोर्ड ने अपने उद्बोधन में बोर्ड के द्वारा औषधीय पौधों के कृषिकरण, स्कूल हर्बल गार्डन, हर्बल गार्डन एवं औषधीय पादपों का पूर्व से अधिक रोपण किया जावेगा तथा बाड़ी में हर्बल गार्डन लगाये जाने पर जोर दिया ताकि आम व्यक्ति अपनी बाड़ी में औषधीय पौधों को लगाकर लाभ अर्जित कर सकते हैं ।

कार्यक्रम में मंत्री लोक स्वास्थ्य यांन्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग गुरू रूद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में राज्य की जैव विविधता संरक्षण पर जोर दिया तथा औषधि पादपों की जन सामान्य में जागरूकता लाने तथा औषधीय पौधों के कृषिणकरण एवं औषधीय पादपों के अधिक से अधिक रोपण के कार्य किए जाने पर जोर दिया ।

तदुपरांत कार्यक्रम में मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शिव डहरिया ने अवगत कराया कि कई वैद्यों द्वारा आज भी सफलतापूर्वक जड़ी-बूटी के माध्यम से आमजन का उपचार किया जा रहा है तथा वैद्यों एवं पारंपरिक उपचार पद्धति को बढ़ावा देने की बात कही ।

कार्यक्रम की अगली कड़ी गुरु खुशवंत गोसाई द्वारा औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष पद का पदभार, राजागुरू धर्मगुरू गुरूबाल दास साहेब के समक्ष ग्रहण किया गया । तदुपरांत माननीय उपाध्यक्ष श्री गुरू खुशवंत गोसाई जी ने अपने उद्बोधन में औषधीय पौधों के संग्रहण करने वाले वन के समीपस्थ निवासियों, औषधीय पादपों की कृषि करने वाले कृषकों की आय में अधिक वृद्धि हो, ऐसी योजनाएं बोर्ड द्वारा जो संचालित हैं उन्हें और अधिक बढ़ाया जावे तथा धान की पारंपरिक खेती के अतिरिक्त औषधीय पादपों की खेती के लिए आम कृषक को भी प्रेरित किया जावे तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उत्पादन अनुसार वनौषधियों से बनने वाले उत्पादों के प्रसंस्करण केन्द्रों की स्थापना की जाए, जिससे कि संग्राहकों तथा किसानों को कच्ची वनौषधियों को स्थानीय स्तर पर विक्रय करने तथा उचित मूल्य प्राप्त होने में सहायता प्राप्त होगी ।

इस अवसर पर राजागुरू धर्मगुरू गुरूबाल दास साहेब, राजमाता गुरुमाता प्रवीण माता, परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे ।

गुरू सौरंभ साहेब, माननीय मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, शिव डहरिया, मंत्री लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग, गुरु रूद्रकुमार, बालकृष्ण पाठक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड, अमरजीत चावला प्रदेश महामंत्री श्रीमती छायावर्मा पूर्व सांसद राज्यसभा, माननीय विधायक बलौदाबाजार प्रमोद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष लेनिक्षा गुरू, अध्यक्ष सिंधी अकादमी राम गिडलानी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग के. पी. खाण्डे, अध्यक्ष कोप्रेटिव बैंक पंकज शर्मा, चन्द्रशेखर शुक्ला प्रदेश महामंत्री पीयूष कोसरे प्रदेश महामंत्री, सदस्य पाठ्य पुस्तक निगम नितिन सिन्हा, जे.आर. सोनी महासचिव साहित्य अकादमी, अध्यक्ष खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, देवराज जांगड़े जनपद सदस्य आरंग, संजय चेलक जनपद सदस्य आरंग, चेतन चन्देल सचिव, साहित्य अकादमी, अध्यक्ष नगर पालिका मंदिर हसौद ओमप्रकाश यादव, जे.ए. सी. एस. राव मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button