
सीएम शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि लेकिन सबसे बड़े कलाकार तो यह हैं। शिंदे ने कहा हम तब मिलते थे, जब मेरे साथ के विधायक सो रहे होते थे और उनके जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आता था। सीएम शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे और कब करेंगे। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
महाराष्ट्र सरकार को गिराने के रहस्यों से पर्दा उठाते हुए सीएम शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। शिंदे ने कहा कि बीजेपी की तुलना में हमारी संख्या कम थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमें आशीर्वाद दिया। मोदी साहब ने शपथ ग्रहण से पहले मुझसे कहा था कि वह मेरी हरसंभव मदद करेंगे। सीएम शिंदे ने आगे कहा, अमित शाह साहब ने कहा कि वह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।



